बारिश के मौसम में किन चीजों को खाने से नहीं फैलेगा मानसून का वायरल इंफेक्शन ?

बारिश-के-इंफेक्शन-का-खतरा-किन-खाने-की-चीजों-से-होगा-ख़त्म

बारिश का मौसम काफी सुहाना होता है लेकिन ये सुहाना मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियां और वायरल इंफेक्शन भी साथ लेकर आता है। तो वही बारिश के मौसम में लोग काफी बीमार भी पड़ने लगते है पर आज के लेख में हम बात करेंगे की कैसे हम इन बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते है वो भी कुछ ऐसी खाने की चीजों को अपने भोजन में शामिल करके, जिनसे हम हर तरह के इंफेक्शन से खुद का बचाव सकते है। तो शुरुआत करते है आर्टिकल की ;

मानसून के वायरल इंफेक्शन से किस तरह की समस्याएं होती है ? 

  • मानसून के वायरल इंफेक्शन ने हर व्यक्ति का बुरा हाल कर दिया क्युकि इसकी वजह से व्यक्ति को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जैसे- वायरल बुखार खांसी, जुखाम, बदन दर्द, पेट में समस्या, इम्युनिटी का कमजोर पड़ना आदि।

मानसून के वायरल इंफेक्शन को देखते हुए किन खाने की चीजों को भोजन में शामिल करें !

जैसा की मानसून का मौसम आ ही गया और बहुत से लोगों का सवाल होता है की, वो खुद को और अपने परिवार को इस मौसम के इंफेक्शन की वजह से उत्पन हुई बीमारियों से कैसे बचाए, और इस मौसम में हमे किन खाने की चीजों का उपयोग करना चाहिए, तो आपके सवालों के जवाब को हम निम्न में प्रस्तुत करेंगे ;

  • यदि आप चाय के शौकीन है क्युकि आप ही नहीं बारिश और मानसून के मौसम में तो हर कोई चाय का शौकीन होता है। तो इस मौसम में आपको गुड़ वाली चाय को पीना चाहिए। क्युकी गुड़ की ताहसीर गर्म होती है जो आपके सर्दी जुखाम में काफी फायदेमंद मानी जाती है। 
  • मानसून के मौसम में आपको हर रोज सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। 
  • नींबू को भी आपको अपने मानसून की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए क्युकि ये विटामिन-सी से भरपूर होता है और साथ ही आपके इम्यून को भी बूस्ट करता है।
  • खजूर, बादाम, काजू, मूंगफली और अखरोट को आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। क्युकि इसका सेवन मानसून के मौसम में करने से आपको सभी पोषक तत्व प्रयाप्त मात्रा में मिलते है वही इसके इस्तेमाल से आप इस मौसम के इंफेक्शन से भी प्रभावित नहीं होते। 
  • अदरक जोकि एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक, एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मानी जाती है। जहा अदरक इतने गुणों से भरपूर मानी जाती है वही इसको हम मानसून में होने वाली सर्दी और खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द जैसी सभी बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल में लें सकते है। वही अदरक को इम्युनिटी बूस्टर की बेहतरीन दवा के रूप में भी माना जाता है। 
  • लहसुन की बात करें तो इसका इस्तेमाल कई शारीरिक स्वास्थ्य में किया जाता है वही ये इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है जिसके चलते मासून के मौसम का हम पर असर नहीं पड़ता।
  • करेले का सेवन जरूर करें मानसून के मौसम में क्युकि करेला खाने से आप हर तरह की बीमारी से खुद को बचा सकते है।

इन मानसून डाइट को इस्तेमाल करने के साथ ही आप इस मौसम में और क्या चीजें खा सकते है, इसके बारे में जानने के लिए आपको लुधियाना में बेस्ट डाइटिशन से सलाह लेनी चाहिए।

सुझाव :

  • मानसून के मौसम में लापरवाही करना आपके लिए खतनाक हो सकता है, इसलिए इस मौसम में क्या चीज खाना चाहिए इसके बारे में जानने के लिए आप रुहिन न्यूट्रिशन कंसल्टेंसी से भी सम्पर्क कर सकते है। 

निष्कर्ष :

  • सेहत का ध्यान तो वैसे हर मौसम में रखना चाहिए लेकिन मानसून के मौसम में इसका आपको खास ध्यान रखना चाहिए।

Contact Us